Fri. May 15th, 2026

लंबित एरियस राशि एवं EPF भुगतान न होने की स्थिति में काम बंद करने के संबंध में एसडीएम को सौपा ज्ञापन

खिरकिया। लंबित एरियस राशि एवं EPF भुगतान न होने की स्थिति में काम बंद करने के संबंध में कर्मचारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। नगर परिषद खिरकिया में कार्यरत समस्त विनियमित एवं दैनिक दरों पर कार्य करने वाले कर्मचारी जो कि विभिन्न विभागों जैसे जलप्रदाय राजस्व विभाग लोक निर्माण योजना विभाग, आवास स्थापना जन्म-मृत्यु लेबर आदि में कार्यरत सभी कर्मचारी अपना-अपना कार्य पूर्ण ईमानदारी से कर रहे है। जो अपनी जायज मोंगों एरियस राशि एवं EPF की राशि खातों में जमा करने के लिए निरंतर आवेदन निवेदन कर रहे है। अत्यंत खेद का विषय है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद अभी तक हमारी समस्याओं का कोई ठोस निराकरण नहीं हुआ है हम सभी कर्मचारी संघ के माध्यम से आपको यह अंतिम सूचना दे रहे है कि यदि अगले 02 कार्य दिवसों के भीतर हमारी माँगो पर लिखित कार्यवाही शुरू नहीं की गई तो हम सभी कर्मचारी दिनांक 18.02.2026 से अनिश्चितकालीन काम बंद हडताल एवं धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जल प्रदाय लोक निर्माण वसूली कार्य जैसी आवश्यक सेवाएँ भी बाधित होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासनएवं प्रशासन की होगी। हम शांतिपूर्ण ढंग से अपना हक माँग रहे है। उन्होंने मांग की है कि हमारे परिवारों की आर्थिक स्थिति एवं बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस पर तत्काल निर्णय लिया जाए।

Related Post