खिरकिया। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित “नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान – नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के तहत शनिवार को खिरकिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रॉबर्ट गिरवाल खिरकिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी संतोष चौहान पुलिस एवं सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त टीम ने न्यायालय परिसर खिरकिया के सामने आमजन के बीच पहुंचकर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, समाज और भविष्य को भी प्रभावित करता है। पुलिस ने युवाओं से विशेष रूप से नशे से दूर रहने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है और ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
पुलिस व सामाजिक न्याय विभाग ने आमजन को दिलाई नशा न करने की शपथ
