Wed. Oct 7th, 2026

जिला फुटकर व्यापारी संघ ने पेश की मानवता की मिसाल

जिला फुटकर व्यापारी संघ ने पेश की मानवता की मिसाल

गरीब व्यक्ति दादा मंगल को दी ₹1200 की आर्थिक मदद, फल देकर बढ़ाया हौसला

हरदा सिराली। ग्राम दही जीरी निवासी गरीब व्यक्ति दादा मंगल के साथ सिराली बाजार में रुपये गुम होने की घटना सामने आने के बाद जिला फुटकर व्यापारी संघ ने मानवता की मिसाल पेश की। बताया गया कि दादा मंगल के ₹2000 सिराली बाजार से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उठा लिए जाने की शिकायत पुलिस से की गई थी।शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि रुपये ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।इसी बीच दादा मंगल की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जिला फुटकर व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। संघ की ओर से दादा मंगल को ₹1200 नगद राशि एवं फल प्रदान किए गए। आर्थिक मदद मिलने पर दादा मंगल के चेहरे पर खुशी नजर आई।व्यापारी संघ के इस सहयोग की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। घटना ने जहां बाजारों में सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी की जरूरत को सामने रखा है, वहीं जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए व्यापारियों द्वारा आगे आना सामाजिक संवेदनशीलता का उदाहरण बना।

Related Post