Fri. May 15th, 2026

जिले में आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई: खिरकिया मे शराब दुकानो पर जांच में सब कुछ मिला दुरुस्त

हरदा खिरकिया । जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध गतिविधियों और ओवररेटिंग पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खिरकिया मे संचालित अंग्रेजी शराब दुकानो पर आबकारी विभाग की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया, जिसमें सभी व्यवस्थाएं नियमों के अनुरूप पाई गईं। आबकारी विभाग की टीम ने दुकान पर पहुंचकर स्टॉक, रेट लिस्ट और बिक्री प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही मौके पर मौजूद ग्राहकों से भी बातचीत की गई। ग्राहकों ने स्पष्ट रूप से बताया कि उन्हें निर्धारित सरकारी दरों पर ही शराब उपलब्ध कराई जा रही है और किसी प्रकार की अतिरिक्त राशि नहीं ली जा रही है। आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा जिलेभर में लगातार निरीक्षण और जांच अभियान चलाया जा रहा है। हरदा खिरकिया मे स्थित दुकान पर जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई है। ग्राहकों से चर्चा में भी यह बात सामने आई कि शराब का विक्रय तय दरों पर ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना और शासन के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। इसी के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से दबिश और निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग की इस सक्रियता से जहां अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम नागरिकों में विश्वास बढ़ा है कि उन्हें सही दरों पर ही सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
जारी रहेगी कार्रवाई
आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने स्पष्ट किया कि आगे भी इसी तरह जिले में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस अभियान से यह स्पष्ट है कि आबकारी विभाग जिले में पारदर्शिता और नियमों के पालन को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Post